हमारी दुनिया का ‘अनमोल’ तोहफा: भाई का जन्मदिन, माता-पिता का संघर्ष और 4 बहनों का अभिमान 🧑🤝🧑💞🎂

हेलो दोस्तों, ओम नारायण नमः। स्वागत है आपका ‘हमारी दुनिया’ में।

हमारी इस खूबसूरत दुनिया में हर दिन खास होता है, लेकिन कुछ तारीखें ऐसी होती हैं जो पूरे परिवार की तकदीर और खुशियों को हमेशा-हमेशा के लिए बदल देती हैं। आज 3 सितंबर है, और यह दिन ‘हमारी दुनिया’ का सबसे खूबसूरत, सबसे अनमोल और ऐतिहासिक दिन है । आज ही के दिन हमारे मम्मी-पापा ने हम 4 बहनों को एक ऐसा तोहफा दिया था, जिसने हमारे आँगन को खुशियों से सराबोर कर दिया—हमारा छोटा भाई ‘अनमोल’ ।

जब नन्हे कदमों ने दूर किया मम्मी-पापा का वो दर्द

मुझे आज भी याद है वो दौर, जब हमारे आसपास के लोग अपने बेटों पर घमंड करते थे और बेटियों के होने पर हमारे मम्मी-पापा को ताने मारते थे। हमने अपनी आँखों से उन लोगों का अहंकार और अपने सीधे-साधे मम्मी-पापा का उदास चेहरा देखा है । हम 4 बहनों को भी समाज की बातें और बहुत कुछ सहना पड़ा । लोग सोचते थे कि बेटियों से वंश कैसे चलेगा या बुढ़ापे का सहारा कौन बनेगा।

लेकिन आज ही के दिन, हमारे मम्मी-पापा के कड़े संघर्ष और आंसुओं का जवाब भगवान ने दिया। अनमोल ने जब अपने नन्हे कदमों से हमारे घर में प्रवेश किया, तो उसने हमारे मम्मी-पापा के सारे दुखों को मिटाकर पूरी दुनिया को रोशन कर दिया ।

4 बहनों की जान और पहचान है वो

जैसा कि आप सबने ‘हमारी दुनिया’ की पिछली पोस्ट्स में हम बहनों के बारे में पढ़ा ही है। हमारा भाई थोड़ा शैतान ज़रूर है, लेकिन उम्र से कहीं ज्यादा समझदार और मैच्योर है । वह हम चारों बहनों की जान है, हमारा अभिमान है और समाज के सामने हमारी पहचान है । उसकी एक छोटी सी हँसी में हम पूरे परिवार की खुशियाँ बसी हैं। हमें इतनी बड़ी और अनमोल खुशी देने के लिए हमारे पूजनीय मम्मी-पापा को जितना भी धन्यवाद (Thanks) कहा जाए, वह बेहद कम है ओर वैसे भी ये भाई के साथ साथ मम्मी पापा का भी तो जन्मदिन है मम्मी का तो दूसरा जन्म ही होता है ये तो सब जानते है लेकिन पापा जब अपने बच्चे को पहली बार गोद में लेते है तो अपना सब कुछ उसके नाम कर देते है वो उसके पैदा होने से पहले ही उसके भविष्य को बुनने लगते है तो इनका अहसान तो कोई भी बच्चा पूरी ज़िन्दगी नहीं उतार सकता क्योंकि ये मम्मी पापा है ओर आप जानते है न मम्मी पापा कौन होते है भगवान हमेशा हर जगह नहीं हो सकते इसलिए उन्होंने मम्मी पापा को बनाया है ओर हमारी दुनिया में भेजा है।

अनमोल के लिए हमारी दुआएँ और संदेश

सचमुच, हमारे भाई का नाम जैसा है, वह हमारे लिए उतना ही ‘अनमोल’ है । आज उसके जन्मदिन के इस पावन अवसर पर हम चारों बहनें और पूरा परिवार ईश्वर से बस यही दुआ करते हैं कि हमारे भाई का हर एक सपना पूरा हो । वह जीवन में जिस भी मुकाम पर जाए, कामयाबी उसके कदम चूमे। और हमारे मम्मी-पापा ने अपनी ज़िंदगी में जो भी संघर्ष किए हैं, उन्हें उसका सबसे मीठा फल मिले ।

मम्मी-पापा और अनमोल को ‘हमारी दुनिया’ की तरफ से शत-शत नमन और जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ! 💐🎂

धन्यवाद! ओम नारायण नमः।

2 thoughts on “हमारी दुनिया का ‘अनमोल’ तोहफा: भाई का जन्मदिन, माता-पिता का संघर्ष और 4 बहनों का अभिमान 🧑🤝🧑💞🎂”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top